भारत अगले वर्ष नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 की मेजबानी करेगा। विश्व पैरा एथलेटिक्स ने कल बताया कि यह चैम्पियनशिप भारत में पहली बार खेली जा रही है। इसका आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स की यह 12वीं चैंपियनशिप है और चौथी बार एशिया में आयोजित की जा रही है। नयी दिल्ली से पहले यह 2015 में दोहा, 2019 में दुबई और 2024 में कोबे में आयोजित की गई थी।
इसके अलावा, नई दिल्ली में अगले साल 11 से 13 मार्च तक पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स का भी आयोजन किया जाएगा।