जुलाई 1, 2024 4:22 अपराह्न

printer

अगले माह से राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरु होगी: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि अगले माह से राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरु हो जायेगी। वे सरायकेला-खरसांवा जिले के कुमडीह और राजनगर में हूल दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।