मई 24, 2025 11:14 पूर्वाह्न

printer

अगले पांच से छह दिन के बीच में केरल में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिन के बीच में केरल में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के कन्नूर और कासरगोड जिलों में आज तेज़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों तथा लक्षद्वीप में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

भारी बारिश के बीच इडुक्की में वाटर स्पोर्ट्स और भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। राज्य के कोझिकोड जिले में खदान और खनन संबंधी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यटकों को नदी किनारों, समुद्र तटों और झरनों पर न जाने जाने की सलाह दी गई है। मछुआरों को केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटवर्ती इलाकों में जाने से मना किया गया है।