मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब और राजस्थान में भी सोमवार तक यह स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक शाम और रात के समय स्मॉग और कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज सवेरे कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। देश के मध्य भागों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।