फ़रवरी 20, 2026 7:28 पूर्वाह्न

printer

अगले दो से तीन दिनों तक केरल और माहे में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक केरल और माहे में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे क्षेत्रों, पश्चिमी श्रीलंका तट और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आज तेज हवाओं के चलने की संभावना है।