मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले तीन से चार दिन में दक्षिणी हरियाणा और देश के उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल और माहे में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
Site Admin | नवम्बर 10, 2025 8:26 पूर्वाह्न
अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बनी रहेगी शीत लहर की स्थिति: मौसम विभाग