मई 28, 2024 8:04 अपराह्न

printer

अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश के लिए प्रचंड गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री के ऊपर रिकाॅर्ड किया जा रहा है। गर्मी के चलते लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।

उधर, मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश के लिए प्रचंड गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, औरैया, झांसी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर सहित प्रदेश के पूर्वी जिलों में पूर्वा हवा और बादलों के चलते उमस भरी गर्मी पड़ रही है।