अप्रैल 17, 2025 2:09 अपराह्न

printer

अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बने रहने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बने रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने शिमला सहित 18 और 19 अप्रैल को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।