अगले दो-तीन दिन तक उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आज रात और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर का अनुमान है। अगले पांच दिन में देश के उत्तर-पश्चिमी इलाक़ों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 8:29 पूर्वाह्न
अगले दो-तीन दिन तक उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग
