मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2024 7:40 पूर्वाह्न

printer

अगले तीन दिनों तक देश के कई हिस्सों में लू और गंभीर गर्मी की स्थिति बनी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गांगेय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू और गंभीर गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान लगभग एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होंगे।

मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिनों तक दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला