मई 17, 2024 9:04 अपराह्न

printer

अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका मध्य भारत से दक्षिण भारत तक विस्तारित है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए होने के कारण तापमान में आज कमी आई है। प्रदेश के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।