मई 13, 2024 7:50 अपराह्न

printer

अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तरप्रदेश से दक्षिणी असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, पूर्वी झारखंड में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। इसके असर से प्रदेश में बदली-बारिश की स्थिति बन रही है।

आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। राजनांदगांव जिले में आज हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही दिन का तापमान अड़तीस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कुछ संभागों में एक-दो स्थानों पर आज हल्की वर्षा हुई।