फ़रवरी 24, 2026 5:30 अपराह्न

printer

अगरतला से कोलकाता के लिए यात्री बस सेवा आज से शुरू

अगरतला से ढाका होते हुए कोलकाता के लिए यात्री बस सेवा लंबे अंतराल के बाद आज फिर से शुरू हो गई। त्रिपुरा के परिवहन और पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी तथा त्रिपुरा सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष समर रॉय यात्रियों का औपचारिक स्वागत करने के लिए इस अवसर पर उपस्थित थे।

परिवहन मंत्री श्री चौधरी ने इस सेवा के पुनः शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और पर्यटन सहित समग्र संबंधों में बांग्लादेश की नव निर्वाचित सरकार की भूमिका पर आशा व्‍यक्‍त की।

अधिकारियों ने कहा कि बहुप्रतीक्षित अगरतला-ढाका-कोलकाता अंतरराष्ट्रीय बस सेवा के पुनः शुरू होने से सीमा पार व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।