मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 26, 2024 7:34 अपराह्न

printer

अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कुल्लू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी

अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कुल्लू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने दी। उन्होंने बताया कि  इसके लिए तैयारियां जोरों पर चली हुई है। इस रैली को सफल बनाने के लिए आज कुल्लू में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर संजय दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीपीएस सुंदर ठाकुर,विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेसराम आजाद,चारों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष,चारों विधानसभा क्षेत्र ऑब्जर्वर सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस बैठक में प्रियंका गांधी की रैली को लेकर चर्चा की गई और लोकसभा क्षेत्र में भारी बढ़त बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस रैली की निगरानी व अगुवाई सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर व विधायक भुवनेश्वर गौड करेंगें। इस अवसर पर संजय दत्त ने कहा कि आज जनता ने मूढ़ बदल दिया है और कांग्रेस के पक्ष में पूरी लहर है। उन्होंने कहा कि मोदी की जनविरोधी नीतियों से अब जनता उभ चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है और अब हर कार्यकर्ता को बूथों पर घेराबंदी करनी है। ऐसा कोई भी कार्यकर्ता वोट के दिन छूटना नहीं चाहिए सभी बूथ पर पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी की सीट हम बड़े मार्जन से जीत रहे हैं और इस मार्जन को और बढ़ाना है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव  प्रेम शर्मानवीन तंवरदविंदर नेगीजिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चुनेश्वर ठाकुरविधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्माकुल्लू विधानसभा अध्यक्ष हेम सिंहबंजार विधानसभा अध्यक्ष तेजा ठाकुरनगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंतजिला कांग्रेस  के उपाध्यक्ष संजीवधरमहासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ताघनश्याम शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला