अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स नागपुर ने भारतीय गुणवत्ता परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता प्रत्यायन बोर्ड-एन.ए.बी.एच से पूर्ण प्रत्यायन प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस मान्यता के साथ, एम्स नागपुर महाराष्ट्र का पहला सार्वजनिक अस्पताल बन गया है जिसने पूर्ण एनएबीएच प्रत्यायन प्राप्त किया है। जो संस्थागत गुणवत्ता आश्वासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह प्रत्यायन देश के सार्वजनिक अस्पतालों में नैदानिक सेवाओं की सबसे व्यापक श्रेणियों को शामिल करता है, जो सुदृढ़ गुणवत्ता प्रणालियों और सुरक्षित रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान देने को दर्शाता है।