मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2025 2:14 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज, स्मारकों और संग्रहालयों में रहेगा निःशुल्क प्रवेश

दुनिया भर में आज अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रतिवर्ष सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक समृद्धि, सहयोग और शांति को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण साधन के रूप में संग्रहालयों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है-तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्‍य। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण ने आज देश के सभी एएसआई स्‍मारकों और संग्रहालयों में जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है।

    यह पहल इन अमूल्य संग्रहों को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है, जिनमें से कई भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, शिक्षा और समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देने में संग्रहालयों के महत्व को रेखांकित करता है। एएसआई के 26 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हैं, जो देश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और वास्तुशिल्प नमूनों को संरक्षित करने और उनका जश्न मनाने में एएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला