अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में आज समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय स्तर पर वृद्धजनों के लिये विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। असंचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग एवं उपचार की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। शिविर में आभा कार्ड एवं पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य, कल्याण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आगरमालवा जिले में भी आज से गरिमा के साथ वृद्धावस्था, वृद्ध व्यक्तियों के लिये देखभाल और समर्थन प्रणालियों को मजबूत करने का महत्व थीम पर मनाया जाएगा। इस मौक़े पर वृद्धजन का सम्मान, 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का शतायु सम्मान होगा।