अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ऐतिहासिक समारोह में, श्रीलंका में आज 117 आयुर्वेद संस्थानों में योग प्रदर्शन हुए, जो देश के अब तक के सबसे व्यापक योग अभ्यासों में से एक है।
भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा श्रीलंका के आयुर्वेद विभाग के संयुक्त आयोजन में 113 आयुर्वेद अस्पतालों और 4 विश्वविद्यालयों ने एक साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के आयुक्त जनरल डॉ. धम्मिका अबेयागुआवर्देना ने योग को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।