अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका में आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति का हवाला देते हुए उसकी ऋण समस्या के शीघ्र समाधान का विश्वास व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रीलंका के राज्य वित्त मंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने द्वीप की अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधारों और विकास पर गौर किया है, जिनमें बाहरी वाणिज्यिक ऋणदाताओं के साथ समझौतों को अंतिम रूप देने और आधिकारिक ऋणदाताओं के साथ सैद्धांतिक रूप से समझौतों को लागू करने के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू ऋण परिचालन उपाय काफी हद तक पूरे हो चुके हैं।
मुद्रा कोष संचार विभाग की निदेशक जूली कोजैक ने कल कहा कि आईएमएफ के आकलन के अनुसार ऋण पुनर्गठन के मोर्चे पर मजबूत प्रगति हुई है।