महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू कर रहा है। 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए शुरू इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना और सर्विकल कैंसर की रोकथाम करना है।
इस अभियान के अंतर्गत, तीन महीने में 9 लाख 84 हजार लड़कियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए पंजीकरण केंद्र सरकार के ‘यू-विन’ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।