मार्च 8, 2026 7:57 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग- अस्मिता का आयोजन

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग- अस्मिता का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्‍य देशभर की महिला खिलाड़ियों को जमीनी स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धी मंच प्रदान करके उन्‍हें सशक्त बनाना है। यह लीग एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

   

लीग  में अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। इनमें में सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर की दौड़ शामिल है।