मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2024 3:07 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा की हजारीबाग में हत्या

अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या कर दी गयी है। उनका शव हजारीबाग के छड़वा डैम से बरामद किया गया है। प्रशांत कुमार सिन्हा जमशेदपुर के रहने वाले थे। हत्यारे ने उनके शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर छड़वा डैम स्थित पुल के नीचे फेंक दिया था। इस घटना को उसकी प्रेमिका रही हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी काजल ने अपने नए दोस्त रौनक कुमार के सहयोग से अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।