अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल मैगजीन लक्स-लाइफ द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मरीन टूरिज्म अवॉर्ड में ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड 2024’ से सम्मानित किया है। मरीन टूरिज्म अवार्ड्स 2024 में पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देने वाली दुनिया की सबसे उल्लेखनीय टूरिज्म अनुभव व्यवसायों की उपलब्धियों को सम्मानित किया है।
मैगजीन द्वारा यह सम्मान जल पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार करने, पर्यटन अनुभव बढ़ाने एवं राज्य की जल निकायों में अभिनव पर्टन संरचनाओं को विकसित करने के लिये दिया गया है।
प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में जल आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चारों तरफ जमीन से घिरा होने के बावजूद विभिन्न जल निकायों में 37 गतिविधियों का संचालन अधिसूचित 22 जल निकायों में निजी हितधारकों के साथ मिलकर किया जा रहा है। 16 बोट क्लब पय़र्टन विभाग संचालित कर रहा है।