मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 18, 2024 1:44 अपराह्न

printer

अंतरिक्ष क्षेत्र का इस्तेमाल मानवता के लाभ के लिए किया जाना चाहिए: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि अंतरिक्ष क्षेत्र भविष्य में हवाई, समुद्री और जमीनी युद्धों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एक अज्ञात क्षेत्र है जहां युद्ध की अवधारणाएं अभी विकसित और परिपक्व नहीं हुई हैं।
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने आज नई दिल्ली में भारतीय रक्षा अंतरिक्ष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र का इस्तेमाल मानवता के लाभ के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने कई विशिष्ट प्रौद्योगिकी विकसित कर अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को साबित किया है।
तीन दिन की इस संगोष्ठी में शीर्ष सैन्य अधिकारी, नीति निर्माता, वैज्ञानिक और प्रमुख उद्योगपति रक्षा अंतरिक्ष क्षमताओं के निर्माण के लिए एक रोडमैप को आकार देने के बारे में चर्चा करेंगे।