अप्रैल 17, 2024 7:52 अपराह्न

printer

अंतरिक्ष कैनसैट इंडिया विद्यार्थी प्रतियोगिता आज गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हो गई

अंतरिक्ष कैनसैट इंडिया विद्यार्थी प्रतियोगिता आज गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हो गई। भावी अंतरिक्ष नवप्रवर्तकों को प्रोत्‍साहन देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र तथा भारतीय अंतरिक्ष यात्री समिति ने अहमदाबाद में पहली बार दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष और भारतीय अंतरिक्ष यात्री समिति के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि यह प्रतियोगिता नवाचार और वैज्ञानिक अन्वेषण की संस्कृति को प्रोत्‍साहन देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 28 टीमों ने भाग लिया। लवली व्यावसायिक विश्वविद्यालय की टीम विहंगा ने प्रतियोगिता जीती। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष डॉक्‍टर पवन गोयनका ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उपग्रह निर्माण के सभी पहलुओं की जानकारी प्रदान करना है।