मार्च 21, 2026 12:20 अपराह्न

printer

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वनों की रक्षा को संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नागरिकों से वनों की रक्षा करने और वन्य जीवन को संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वन केवल दोहन करने के लिए नहीं है, बल्कि यह अपने आप में जीवन है जिसकी रक्षा और संरक्षण करना आवश्यक है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया था। यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व को दर्शाता है और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाता है।

इस दिन पौधरोपण अभियान जैसी वन और वृक्षों से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस वर्ष का विषय है ‘वन और अर्थव्यवस्था’ जो आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला