मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 1, 2023 7:19 अपराह्न | HIMACH | HIMACHAL NEWS | Himachal Pradesh | HP | Shimla

printer

अंतरराष्ट्रीय दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

अंतरराष्ट्रीय दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं कमेटी के उपाध्यक्ष ने आज अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होने कहा कि स्टाल के लिए प्लॉट आबंटन सितंबर पहले हफ्ते में होगा इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। तंबोला को रथ मैदान में चलाया जाएगा। फूड कोर्ट के लिए स्टाल आवंटन में 50 प्रतिशत नॉमिनेशन तथा 50 प्रतिशत खुली बोली से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रेहड़ी फड़ी, व तंबोला 7 दिनों के बाद लगाए जाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो कला केंद्र में समय न मिलने वाले कलाकारों के लिए प्रदर्शनी मैदान में एक अतिरिक्त मंच की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के ऑडिशन अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 15 अंतर्राष्ट्रीय दलों के अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के दल भी भाग लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष दशहरे को एक नया कलेवर देते हुए सांस्कृतिक परेड एवं कुल्लू कार्निवाल का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परेड शुभारंभ के दूसरे दिन आयोजित होगी तथा कुल्लू कार्निवाल समापन समारोह के  दिन आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न संस्थाओं व विभागों के  थीम आधारित आकर्षक टैबल्यू को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था सुचारू बनाने में पुलिस, होम गार्ड, के साथ एनएसएस के स्काउट्स भी  अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त खेलकूद,पेयजल ,पार्किंग स्पेस इत्यादि व्यवस्था बनाने के लिए भी उचित दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, ने किया। बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला