अक्टूबर 27, 2024 9:17 पूर्वाह्न

printer

अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप :भारत के अभिषेक ने जीता कांस्य पदक, 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में यूक्रेन के मायकिटा अब्रामोफ को 3-0 से हराया

कुश्ती में भारत के अभिषेक ने अल्बानिया के तिराना में अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कल रात पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में यूक्रेन के मायकिटा अब्रामोफ को 3-0 से हराया। बशीर मैगोमेदोफ ने स्वर्ण पदक और आजरबैजान के रुस्लान आसिफ अब्दुल्लायेफ ने रजत पदक जीता, जबकि इब्राहिम महदी खारी ने संयुक्‍त रूप से अभिषेक के साथ कांस्य पदक जीता।

 

एक अन्य भारतीय पहलवान चिराग ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 18 वर्षीय चिराग ने कल रात सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को 8-शून्य से हराया। इस जीत के साथ रवि दहिया और अमन सहरावत के बाद चिराग 57 किलोग्राम में फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। आज रात फाइनल में उनका मुकाबला किर्गिस्तान के आबिदी मलिक कराचोफ से होगा।

 

इस बीच, 70 किलोग्राम वर्ग में सुजीत और 97 किलोग्राम वर्ग में विक्की आज कांस्य पदक मैचों के लिए खेलेंगे। सुजीत को कल रात सेमीफाइनल में आजरबैजान के मागोमेदोफ बशीर खानिएफ से 4-8 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि महदी मोहरम अली हाजीलोइयन मोराफा ने विक्‍की को 8-12 से हराया।