जनवरी 27, 2026 9:34 अपराह्न

printer

अंडर-19 विश्व कप: सुपर सिक्स चरण में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया

अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के सुपर-सिक्‍स चरण में बुलावाओ में भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को 204 रन से हरा दिया है। भारत के 353 रन के लक्ष्‍य के जवाब में जिम्‍बाव्‍वे की टीम 38वें ओवर में 148 रन पर स‍िमट गई। भारत के लिए उधव मोहन और आयूष महात्रे ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिये।

इससे पहले भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाये थे। विहान मल्‍होत्रा ने नाबाद 109 रन बनाकर प्‍लेयर ऑफ द मैच का पुरस्‍कार जीता।भारत का अगला मुकाबला एक फरवरी को पाकिस्‍तान से होगा।