अंडर-19 क्रिकेट एकदिवसीय विश्वकप में भारत आज दोपहर जिम्बाब्वे के बुलावेयो में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से खेलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारत ने डक्वर्थ लुईस नियम के तहत अमरीका को छह विकेट से हराया था।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 11:17 पूर्वाह्न
अंडर-19 क्रिकेट एकदिवसीय विश्वकप में भारत आज ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से खेलेगा