ग्रीस के एथेंस में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लड़कों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारतीय पहलवान सितेंदर आज स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम पांच बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल में कल सितेंदर ने कजाख्स्तान के बेकासिल असमबेक को 5-1 से हराया था।
इससे पहले, पुरुषों के 110 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में लकी ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।