मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना व्यक्त की है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।