फ़रवरी 25, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और चमक के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और चमक के साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ में भी गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आज सुबह पंजाब और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले सात दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।