नवम्बर 11, 2025 6:43 पूर्वाह्न

printer

अंगोला के 50वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लुआंडा में अंगोला के 50वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी। इस वर्ष मई में अंगोला के राष्‍ट्रपति जुआओ लॉरेंसो भारत आए थे। इस दौरान उन्‍होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अंगोला के स्वतंत्रता दिवस पर आने का निमंत्रण दिया था। अंगोला की संसद को सम्‍बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत ने अंगोला के स्‍वतंत्रता संग्राम का लगातार समर्थन दिया। आज बाद में राष्‍ट्रपति मुर्मु अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बोत्‍सवाना जाएंगी। वे, बोत्‍सवाना के राष्‍ट्रपति ड्यूमा बोको के साथ विभिन्‍न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।