अक्टूबर 15, 2024 7:16 अपराह्न

printer

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ग्लेशियरों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन पर ‘डी-आइस’ प्रोजेक्ट कार्यशाला शुरू

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ग्लेशियरों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन पर आज से तीन दिवसीय डी-आइस प्रोजेक्ट कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संकाय सदस्य और शोध छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन से पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करना है। डी -आइस प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक प्रोफेसर एच. सी.नैनवाल ने बताया कि यह परियोजना भारत सरकार और एस एन एफ स्विटजरलैंड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की जा रही है। कार्यशाला, हिमालय के ग्लेशियरों के अध्ययन पर केन्द्रित है जिसके अन्तर्गत ग्लेशियरों का गठन और संरचना और ग्लेशियरों के निर्माण की प्रक्रिया तथा उनकी संरचना का अध्ययन करना है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला