सितम्बर 3, 2025 8:28 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में 7 सितंबर तक राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सामान्‍य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर में फंसे लगभग 80 तीर्थयात्रियों को आज चंबा लाया गया और उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए, राज्य सरकार ने 7 सितंबर तक राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।