जनवरी 21, 2026 2:51 अपराह्न

printer

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 53 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं

सरकार ने बताया है कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 53 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें जमा राशि तीन लाख 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। यह योजना जनवरी 2015 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शुरू की गई थी। इस छोटी बचत योजना के अंतर्गत 8 दशमलव 2 प्रतिशत की ब्याज दर है। योजना में बालिका के जन्म से दस वर्ष की आयु तक खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना लाखों बालिकाओं के लिए आशा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है।