मार्च 15, 2026 1:46 अपराह्न

printer

सीबीआई ने 24 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े 24 साल पुराने मामले में आरोपी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया है। सी.बी.आई ने बताया कि आरोपी मुंबई और फरीदाबाद के बीच अपना ठिकाना बदलता रहता था और उसे इस महीने की 12 तारीख को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गाजियाबाद स्थित सी.बी.आई न्यायालय के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सी.बी.आई ने बताया कि उसने 27 अप्रैल 2001 को इस मामले को दर्ज किया था और जांच पूरी होने के बाद 19 मार्च 2003 को आरोपी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। सी.बी.आई ने बताया कि आरोपी वर्ष 2014 में मुकदमे की कार्यवाही के दौरान फरार हो गया था। सी.बी.आई ने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही पूरी हो चुकी है, लेकिन आरोपी हरपाल सिंह आहूजा के खिलाफ मुकदमा अभी लंबित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला