मार्च 1, 2026 6:28 अपराह्न

printer

सीजीसीए वंदना गुप्ता ने उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया

संचार लेखा महा नियंत्रक (सीजीसीए) वंदना गुप्ता ने आज दूरसंचार विभाग के अंतर्गत आने वाली क्षेत्रीय इकाइयों की परिचालन दक्षता का आकलन और उसे सुव्यवस्थित करने के लिए उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया। उत्तर क्षेत्र में 850 से अधिक दूरसंचार लाइसेंसधारियों की निगरानी होती है और वह दूरसंचार विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के एक लाख से अधिक पेंशनभोगियों को पेंशन सेवाएं प्रदान करता है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक इस क्षेत्र ने लाइसेंस शुल्क के रूप में साढ़े छह हजार करोड़ रुपये से अधिक स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के रूप में लगभग 750 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। समीक्षा के दौरान, सुश्री गुप्ता ने पेंशन वितरण प्रणालियों, राजस्व निगरानी तंत्रों और आंतरिक लेखापरीक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा की।