मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 8:39 अपराह्न

printer

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत और सिंगापुर एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उन्‍होंने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए विजन में भी एक प्रमुख भागीदार है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह वर्ष विशेष महत्व का है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि आज हुए द्विपक्षीय समझौते हरित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष, नागरिक उड्डयन, वित्तीय प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सिंगापुर भारत के लिए निवेश का एक प्रमुख स्रोत है, और भारत में  सिंगापुर का निवेश भी बढ़ रहा है। उन्होंने बढ़ते रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसमें द्विपक्षीय अभ्यास और प्रशिक्षण शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला