पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। श्री पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और सामर्थ्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की है।
News On AIR | मार्च 3, 2026 6:32 पूर्वाह्न
सरकार पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रख रही है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी