सरकार ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में पूंजी के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए दस हज़ार करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स के दूसरे चरण को अधिसूचित किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत निवेश उन ‘वैकल्पिक निवेश फंडों’ पर केंद्रित होगा जो ‘डीप टेक स्टार्टअप्स’ और ‘शुरुआती विकास चरण’ सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का समर्थन करते हैं।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 9:27 अपराह्न
सरकार ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स’ के दूसरे चरण को अधिसूचित किया