सितम्बर 24, 2025 12:26 अपराह्न

printer

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2.82 करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 करोड़ 82 लाख से अधिक मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्ष 2016 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्‍य ग्रामीण क्षेत्रों में ‘सभी के लिए आवास’ प्रदान करना है। इस योजना ने पात्र ग्रामीण परिवारों को रसोई और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं वाले पक्के मकानों के निर्माण में भी मदद की। इसके माध्‍यम से गरीबी कम करके, जीवन स्तर में सुधार तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर ग्रामीण आवास में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अगस्त तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुल 4 करोड़ 12 लाख मकानों का लक्ष्य आवंटित किया गया था। इनमें से 3 करोड़ 85 लाख मकानों को मंजूरी दी जा चुकी है और दो करोड़ 82 लाख से ज़्यादा मकानों का कार्य पूरा हो चुका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला