सरकार ने ईमेल के माध्यम से प्रसारित हो रहे एक फर्जी संदेश का खंडन किया है, जिसमें लोगों से ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का अनुरोध किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया है कि प्रसारित हो रहे ईमेल फर्जी हैं और जालसाजी का प्रयास हो सकते हैं। सरकार ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि वे वित्तीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने से संबंधित ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब न दें।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 2:27 अपराह्न
सरकार ने कहा, ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने संबंधी अनुरोध फर्जी, ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब न दें