जनवरी 29, 2026 10:32 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी साझा की

राज्यसभा में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्राम पंचायतों में दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-नेट भारत के डिजिटल परिवर्तन की रीढ़ बन चुका है। सदन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को विश्व स्तरीय, तेज और विश्वसनीय ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शासन, व्यापार और रोजगार में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत-नेट अब केवल एक कनेक्टिविटी परियोजना नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रीय डिजिटल अवसंरचना है जो ग्रामीण और शहरी भारत दोनों को सशक्त बनाएगी। मंत्री ने कहा कि भारत-नेट योजना के तहत देशव्यापी ब्रॉडबैंड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक करोड़ 50 लाख फाइबर टू द होम  कनेक्शन के लक्ष्य के साथ फाइबर कनेक्टिविटी हर घर तक पहुंचेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला