घरेलू शेयर बाजार के सूचकांकों में साप्ताहिक आधार पर मामूली बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान निफ्टी में दशमलव तीन नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई और अंतिम कारोबारी दिन दशमलव चार छ प्रतिशत की बढ़त के साथ 25 हजार 571 पर बंद हुआ।
कल के कारोबारी सत्र के समापन पर सेंसेक्स 316 अंक बढ़कर 82 हजार 814 पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान इसमें दशमलव तीन आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।