अक्टूबर 17, 2025 7:23 अपराह्न

printer

व्हाइट गुड्स के लिए पीएलआई आवेदन की समयसीमा 10 नवंबर तक बढ़ी

 

सरकार ने उत्‍पादन आधारित प्रोत्‍साहन योजना के अन्‍तर्गत व्हाइट गुड्स-एयरकंडीशनर और एलईडी लाइट्स के लिए चौथे चरण के आवेदन की अवधि अगले महीने की 10 तारीख तक बढ़ा दी है।

 

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि उद्योग से मिली अच्छी प्रतिक्रिया और योजना के प्रति निवेश की बढ़ती रूचि को देखते हुए यह तारीख बढ़ाई गई है। 2021 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्‍य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, स्‍वदेशी वस्‍तुओं को प्रोत्‍साहित करना और भारत के वैश्विक प्रतिस्‍पर्धात्‍मकता को मज़बूत बनाना है।

योग्‍य आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन पी.एल.आई के माध्‍यम से जमा कर सकते हैं।