अगस्त 24, 2025 12:11 अपराह्न

printer

विश्व युवा तीरंदाज़ी चैंपियनशिप: भारत की चिकिथा तनिपर्थी ने रचा इतिहास, कोरिया की येरिन पार्क को हराकर जीता स्वर्ण

कनाडा में आयोजित विश्व युवा तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में, भारत की चिकिथा तनिपर्थी ने व्यक्तिगत जूनियर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वे यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज़ हैं। उन्होंने कंपाउंड अंडर-21 महिला वर्ग के फाइनल में कोरिया की येरिन पार्क को हराकर स्वर्ण पदक जीता।