नवम्बर 19, 2025 8:35 पूर्वाह्न

printer

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक आज बैठक करेंगे

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन – एनडीए आज विधायक दल का नेता चुनेगा। एनडीए गठबंधन के सभी 202 विधायक – भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा अपने नेता का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। वह आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

 

भाजपा और जदयू विधायक दलों की आज सुबह अलग-अलग बैठकें भी होंगी। भाजपा की बैठक पटना स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नेतृत्‍व में होगी। इस बीच, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई अतिथि भी इस समारोह में शामिल होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि गांधी मैदान में लगभग तीन लाख लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला