जनवरी 9, 2026 9:38 अपराह्न

printer

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 से युवाओं को मिलेगा विचार साझा करने का मंच: केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग 2026 देश के युवाओं को 2047 तक विकसित भारत की परिकल्‍पना से अपने विचारों को जोड़ने का मंच प्रदान करेगा। आकाशवाणी समाचार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्‍होंने कहा कि पहली बार जानो भारत कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न देशों के युवा नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जो वैश्विक मंच पर 2047 तक विकसित भारत का संदेश फैलाएंगे।

रक्षा राज्‍य मंत्री ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं के लिए किसी भी खेल में भाग लेना उनकी फिटनेस बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन और समय प्रबंधन की भी शिक्षा मिलती है।